शुभमन गिल दिसंबर 2022 से हर महीने लगा रहे शतक, तीनों फॉर्मेट में खेली शतकीय पारी, देखें रिकॉर्ड

Shubman Gill: शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला शतक 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2022 में दूसरी बार शतकीय पारी खेली और अब हर महीने कम से कम एक शतक लगा रहे हैं।
नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में उन्होंने 128 रन की शानदार पारी खेली। गिल के शतक के चलते टीम इंडिया इस मैच में बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। शुभमन गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा है। वह इस साल पांच शतक लगा चुके हैं। हालांकि, इसकी झलक 2022 में ही मिल गई थी, जब उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
शुभमन गिल के करियर का पहला शतक जुलाई 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शतकीय पारी खेली। यहां से गिल के लगातार शतक लगाने का सिलसिला शुरू हुआ और अब तक जारी है। शुभमन गिल अपने करियर में सात शतक लगा चुके हैं। इसमें वनडे में लगाया गया दोहरा शतक और टी20 में भारत के लिए खेली गई सबसे बड़ी पारी भी शामिल है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
2023 में शुभमन गिल के शतक
रन | विपक्षी टीम | मैदान | फॉर्मेट |
---|---|---|---|
116 | श्रीलंका | तिरुवनंतपुरम | वनडे |
208 | न्यूजीलैंड | हैदराबाद | वनडे |
112 | न्यूजीलैंड | इंदौर | वनडे |
126 | न्यूजीलैंड | अहमदाबाद | टी20 |
128 | ऑस्ट्रेलिया | अहमदाबाद | टेस्ट |
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
दिसंबर 2022 से हम महीने शतक लगा रहे हैं गिल
दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में 110 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 116 रन की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उन्होंने 208 रन की बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही उन्होंने 112 रन की पारी खेली। इस तरह से जनवरी में उन्होंने तीन शतक जड़ दिए।
फरवरी में उन्होंने महीने की शुरुआत ही बेहतरीन शतक के साथ की। एक फरवरी के दिन उन्होंने टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद वह फरवरी में कोई मैच नहीं खेले। अब मार्च में भी उन्होंने 128 रन की पारी खेली है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
अपनी शानदार फॉर्म के चलते शुभमन गिल ने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही लोकेश राहुल की भारतीय टीम से छुट्टी होना तय है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप