MS धोनी झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर बने, संन्यास के बाद बढ़ी कमाई

 
ms dhoni

रांची (Ranchi)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni ) ने भले ही ढाई साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, मगर उनकी कमाई (Incom) में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2011 और टी20 वर्ल्ड कप 2007 जिताया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

धोनी इस समय IPL खेल रहे हैं और इसमें चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Chennai Super Kings Team) के कप्तान भी हैं। 41 की उम्र में धोनी ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर अपना दमखम दिखा है।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

38 करोड़ एडवांस टैक्स जमा किया
अब धोनी अपने राज्य झारखंड (State Jharkhand) में भी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर भी बन गए हैं। ये मुकाम धोनी ने पहली बार हासिल नहीं किया है। इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री के बाद से महेंद्र सिंह धोनी लगातार झारखंड के सबसे बड़े आयकर दाता बने हुए हैं।

धोनी ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 में 38 करोड़ का एडवांस टैक्स चुकाया है। 2021-22 में भी धोनी ने इतना ही एडवांस टैक्स चुकाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी की नेटवर्थ इस साल करीब 1030 रुपये है। उनकी महीने की कमाई करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

कई कंपनियों में है धोनी का निवेश
महेंद्र सिंह धोनी कई कमाई का एक बड़ा हिस्सा अलग अलग कंपनियों में उनके निवेश से आता है। धोनी ने होमलेन, कार्स 24, खाताबुक समेत कई कंपनियों में निवेश किया है। उनके पास रांची में करीब 43 एकड़ कृषि भूमि है। इस साल के एडवांस टैक्स के आधार पर अनुमान है कि उनकी कमाई बीते 2 साल में लगभग बराबर रही है। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास लेने के बावजूद धोनी की कमाई में किसी तरह की कमी नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

संन्यास के बाद बढ़ी धोनी की कमाई
2020-21 में महेंद्र सिंह धोनी ने 30 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स जमा किए थे। जानकारों के मुताबिक 38 करोड़ के एडवांस टैक्स से अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी की कमाई करीब 130 करोड़ रुपए होगी। 2019-20 में धोनी ने 28 करोड़ का एडवांस टैक्स जमा किया था जो 2018-2019 के एडवांस टैक्स के बराबर ही था। इसके पहले 2017-18 में धोनी ने 12.17 करोड़ रुपए और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया था।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web