IPL Points Table: मुंबई की सनराइजर्स पर जीत से राजस्थान रॉयल्स IPL से बाहर, RCB के सामने यह है समीकरण

 
rcb-rr-mi

IPL  Playoffs Equation: मुंबई के 14 मैच में 16 अंक हो गए हैं। सनराइजर्स पर उसकी जीत ने राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऊपर दबाव बढ़ा दिया है।

 

नई दिल्ली। आईपीएल के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वह अंक तालिका में शीर्ष चार में वापस आ गई है। मुंबई के 14 मैच में 16 अंक हो गए हैं। सनराइजर्स पर उसकी जीत ने राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऊपर दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मुंबई की टीम राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब आरसीबी के पास गुजरात के खिलाफ जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के 14 मैच में 14 अंक ही हैं। वह इस बात की दुआ कर रही थी कि सनराइजर्स के खिलाफ मुंबई हार जाए। अगर ऐसा होता तो फिर राजस्थान की उम्मीदें जिंदा रहती। उसका नेट रनरेट मुंबई से बेहतर है। राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई के साथ-साथ आरसीबी की हार की भी दरकार थी, लेकिन मुंबई की जीत ने उसकी उम्मीदों को पहले ही समाप्त कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

आरसीबी के सामने क्या हैं विकल्प?
गुजरात के खिलाफ मैच हारने या रद्द होने पर आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।
अगर आरसीबी की टीम मैच हारती है तो उसके 14 मैच में 14 अंक ही रहेंगे।
गुजरात के खिलाफ मैच रद्द होने पर उसे एक अंक मिलेंगे और उसके 14 मैच में 15 अंक ही हो पाएंगे।
अगर आरसीबी की टीम गुजरात को हरा देती है तो उसके 14 मैच में 16 अंक हो जाएंगे।
आरसीबी का नेट रनरेट मुंबई से बेहतर है। ऐसे में अगर आरसीबी की टीम जीतती है तो वह बेहतर नेट रनरेट के आधार प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
आरसीबी की जीत के बाद मुंबई की टीम पांचवें स्थान पर खिसक जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

अंक तालिका (मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच तक)

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

मुंबई और सनराइजर्स मैच में क्या हुआ?
मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने दो विकेट खोकर 201 रन बना लिए और 18 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 83 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए। विवरांत शर्मा ने भी 69 रन की पारी खेली। वहीं, मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने नाबाद शतकीय पारी खेली। कप्तान रोहित ने भी 56 रन बनाए। गेंद के साथ मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने चार और क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट लिया। वहीं, हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और मयंक डागर ने एक-एक विकेट लिए।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web