धोनी पहली बार अपने भाई के साथ आए नजर, फैन्स के बीच मची सनसनी

MS Dhoni: आईपीएल के बाद धोनी की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें माही अपने दोस्तों के साथ हैं। इस तस्वीर में खास बात ये है कि उनके साथ उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए हैं
नई दिल्ली। MS Dhoni: आईपीएल के बाद धोनी की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें माही अपने दोस्तों के साथ हैं। इस तस्वीर में खास बात ये है कि उनके साथ उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए हैं। दरअसल, ऐसा पहली बार है जब धोनी की तस्वीर उनके भाई के साथ नजर आई है। इस तस्वीर को देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि धोनी और उनके भाई को लेकर पहले कहा जाता रहा है कि दोनों के रिश्ते ठीक नहीं हैं। इसी कारण नरेंद्र को धोनी के साथ नहीं देखा जाता था। लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए लेटेस्ट तस्वीर ने फैन्स को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर धोनी को अपने ब़ड़े भाई के साथ देखकर फैन्स हैरत में हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सोशल मीडिया पर फैन्स ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों अब एक साथ रहने लगे हैं तो कुछ लोगों ने इस तस्वीर को देखकर मान लिया है कि दोनों के रिश्ते सुधर गए हैं। बता दें कि नरेंद्र सिंह धोनी दिग्गज क्रिकेटर धोनी से 10 साल बड़े हैं।
MS Dhoni with his friends at Ranchi - A beautiful picture. pic.twitter.com/bd3xEU0jxk
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 16, 2023
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
बता दें कि जब धोनी पर बनी फिल्म दर्शकों के सामने आई थी तो फिल्म में माही के भाई का कोई भी जिक्र नहीं थी, जिसके कारण ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी कि धोनी का अपने भाई के साथ नहीं बनती है, यही कारण है कि उनके बारे में फिल्म में नहीं दिखाया गया था। दरअसल, धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ' में उनकी बहन और दोस्तों के बारे में बताया गया था लेकिन भाई के बारे में किसी तरह का जिक्र नहीं थी। वहीं, अब धोनी को उनके भाई के साथ देखकर फैन्स के बीच सनसनी मच गई है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
हाल ही में धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी पाई है। फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफलता पाई थी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप