चेन्नई टीम को फाइनल से पहले बड़ा झटका, अंबति रायडू ने किया संन्यास का ऐलान

 
ambati rayudu

Ambati Rayudu IPL Retirement: IPL 2023 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स बीच खेला जा रहा है। मगर इससे ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार प्लेयर अंबति रायडू ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

 

नई दिल्ली। Ambati Rayudu IPL Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल मुकाबला आज (28 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) बीच खेला जा रहा है। मगर इससे ठीक पहले चेन्नई टीम के स्टार प्लेयर अंबति रायडू ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यह फाइनल मुकाबला उनका आखिरी मैच रहेगा।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

रायडू ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'दो ग्रेट टीमें मुंबई और सीएसके लिए खेला। 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी। उम्मीद है कि आज रात छठा जीतूंगा।'

यह खबर भी पढ़ें: प्रेमी ने प्रेमिका के शव से रचाई शादी, पहले भरी मांग फिर पहनाई जयमाला, जानिए पूरा मामला...

अब संन्यास के फैसले से 'यू-टर्न' नहीं लेंगे रायडू
37 साल के रायडू ने आगे लिखा, 'यह काफी लंबा सफर रहा है। मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मुझे वास्तव में इस ग्रेट टूर्नामेंट को खेलने में बहुत मजा आया। आप सभी का धन्यवाद। कोई यू-टर्न नहीं है।'

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

रायडू ने अब तक 203 IPL मैच खेले
अंबति रायडू ने आज होने जा रहे फाइनल मुकाबले से पहले तक 203 आईपीएल मैचों में भाग लिया। इस दौरान रायडू ने 28.29 की औसत से 4320 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक और 1 शतक लगाए।

हालांकि रायूड के लिए आईपीएल 2023 का सीजन कुछ खास नहीं रहा है और वह 15 मैचों में 15.44 के एवरेज से 139 रन ही बना सके हैं। आईपीएल 2023 में अंबति रायडू को ज्यादातार मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

पांच बार IPL जीत चुके हैं अंबति रायडू
अंबति रायडू भी 5 बार IPL खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीता था। जबकि 2018 और 2021 आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम खिताब जीती थी, तब रायडू इस टीम का भी हिस्सा रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला


पिछले साल संन्यास लेकर फैसला बदल लिया था
रायडू ने पिछले साल IPL के बीच में ही अचानक एक ट्वीट कर संन्यास की घोषणा कर दी थी। मगर इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया था। तब रायडू ने कहा था कि यह 2022 सीजन उनका आखिरी होगा। हालांकि चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने इसे गलत खबर बताया और कहा कि रायडू संन्यास नहीं ले रहे हैं।

इस बार रायडू ने संन्यास का ऐलान करते हुए जो ट्वीट किया है, उसमें साफ तौर पर सबसे नीचे लिखा है कि इस बार वो संन्यास का फैसला नहीं बदलेंगे। यानी वो रिटायरमेंट से यू-टर्न नहीं लेंगे। इस बार उनका संन्यास का इरादा पक्का है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

2019 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया, फिर वापसी की थी
इससे पहले भी अंबति रायडू को 2019 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। उनका नाम वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाई के तौर पर शामिल था। तब रायडू ने नाराज होकर जुलाई 2019 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

हालांकि इसके दो महीने बाद ही उन्होंने संन्यास तोड़ दिया और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को भेजे ईमेल भेजकर दोबारा क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। इससे पहले 2018 में ही रायडू ने सीमित ओवर पर ध्यान लगाने के लिए प्रथम श्रेणी के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

Ambati Rayudu Retirement from IPL Tweet

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

रायडू ने टीम इंडिया के लिए 55 वनडे मैच खेले
रायडू ने भारत के लिए 47.05 की औसत के साथ 55 वनडे में कुल 1,694 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 124 रन रहा। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए। रायडू ने 6 टी20 मैच भी खेले। इसमें उन्होंने 10.50 की औसत से केवल 42 रन बनाए। इसके अलावा रायडू के नाम 97 फर्स्ट क्लास मैच में 6,151 रन दर्ज हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web