अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता सचिन के 15 साल पुराने कारनामे को दोहराया, आंकड़े कर देंगे हैरान, गजब का है इत्तेफाक

लंबे समय के बाद फैंस का इंतजार खत्म हुआ। जब अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल करियर का पहला मैच खेलने का मौका मिला। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें यह मौका दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने पिता सचिन तेंदुलकर के 15 साल पुराने कारनामे को दोहरा दिया है। यह सचमुच एक इत्तेफाक है।
नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का 22वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले का फैंस ने जमकर लुत्फ उठाया। इस मुकाबले में रोमांच का तड़का बढ़ गया जब यह पता चला कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी इस मैच में जगह मिली है। यह थोड़ा चौंका देने वाला था। 15 साल बाद उन्होंने गेंदबाजी करते हुए अपने पिता के कारनामे को दोहरा दिया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर ने जब आईपीएल डेब्यू में अपना पहला ओवर किया तो उन्होंने 5 रन दिए। ठीक ऐसा ही 15 साल पहले हुआ था जब सचिन ने भी अपने पहले ही ओवर में 5 रन दिए थे। इस दौरान एक और गौर करने वाली बात रही कि दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही कारनामा किया। इन दोनों में बस अंतर यह है कि सचिन एक स्पिन और अर्जुन एक तेज गेंदबाज हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
कैसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का प्रर्दशन?
अर्जुन तेंदुलकर को सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में डेब्यू करने का मौका दिया। वह अपने पहले मैच में एक भी विकेट नहीं झटक सके। लेकिन वह बल्लेबाजों के लिए खौफ बनते दिखाई दिए। उन्होंने 2 ओवर करते हुए 8.50 की इकोनॉमी से 17 रन दिए।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
आईपीएल खेलने वाली बाप बेटे की पहली जोड़ी
बता दें कि सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में खेलने वाली वाली पिता-बेटे की जोड़ी बन गए है। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल डेब्यू 14 मई साल 2008 में सीएसके के खिलाफ किया था। अब 16 साल बाद अर्जुन ने आईपीएल में डेब्यू किया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप