धोनी का एक और विंटेज कार के साथ हुआ वीडियो वायरल, जानें अब किस कार में सवार थे माही?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माही रांची में 1973 पोंटियाक ट्रांस एएम एसडी-455 की सवारी करते हुए नजर आए। माही के इस शौक को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। साल में दो महीने क्रिकेट खेलने के अलावा मही तरह-तरह की चीजें कर अपना टाइम पास करते हुए नजर आते हैं। कभी उनके वीडियो अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलते हुए वायरल होते हैं तो कभी घोड़ों के साथ, तो कभी खेती करते हुए। मगर इन दिनों माही पर विंटेज कार चलाने का शौक चढ़ा है। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह विंटेज 1980 रोल्स रॉयस कार चलाते हुए नजर आए थे। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह इससे भी पुरानी गाड़ी में नजर आए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माही रांची में 1973 पोंटियाक ट्रांस एएम एसडी-455 की सवारी करते हुए नजर आए। माही के इस शौक को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
MS Dhoni driving 1973 Pontiac Trans Am SD-455 in Ranchi. pic.twitter.com/LQANMJXWwg
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 31, 2023
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
माही का बाइक कलेक्शन
हाल ही में धोनी के फार्म हाउस से उनके बाइक कलेक्शन का भी वीडियो सामने आया था। दरअसल, माही से मिलने पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने इन दोनों को अपना बाइक कलेक्शन दिखाया, जो देखकर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी एकदम सन्न रह गए। धोनी की पत्नी साक्षी ने इसका पूरा वीडियो शूट किया है, जो वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धोनी के रांची फार्महाउस पर बाइक कलेक्शन का ऐसा व्यू आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में साक्षी ने धोनी से पूछा भी है कि इसकी क्या जरूरत थी, जिसका उन्हें मस्त जवाब भी मिला है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
साक्षी ने जब पूछा कि माही इसकी क्या जरूरत थी, तब धोनी ने जवाब में कहा, 'क्योंकि तुमने सबकुछ ले लिया था, तो मुझे अपने लिए कोई चीज चाहिए थी, सिर्फ यही चीज थी, जिसके लिए तुमने मुझे अलाउ किया।'
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659