Ram Navmi 2023: रामनवमी पर अपनी राशि के अनुसार करें पूजा, सभी काम में होंगे सफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में चैत्र मास की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन का बहुत महत्व है। रामनवमी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा करता है, उसके घर में सुख-शांति बनी रहती है, तो चलिए अब हम आपको आपको राशि के अनुसार आज के दिन के बारे में बता दें।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
राशि के अनुसार रामनवमी को ऐसे करें पूजा
मेष राशि- मेष राशि के जातक भगवान श्रीराम को लाल फूल और अनार का फल अर्पित करें और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ भी करें।
वृष- वृषभ राशि के जातकों को भगवान राम की पूजा के बाद विशेष मिठाई का भोग लगाना चाहिए, इसके बाद रामचरितमानस के बालकांड के चार श्लोकों का पाठ करना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें: बस चंद घंटे पहले पता चली प्रेग्नेंसी और 23 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म!
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। तुलसी की माला से ह्रीं राम ह्रीं मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को पीले फूल और फल चढ़ाने चाहिए और सफेद चंदन की माला से भगवान श्रीराम का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को रामनवमी के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए, उसके बाद राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि के जातकों को भगवान श्रीराम की पूजा में विशेष इत्र का प्रयोग करना चाहिए। इस दिन राम के गुणगान का पाठ करें।
यह खबर भी पढ़ें: नकली गन दिखा लड़की ने लाइव वीडियो बनाते हुए बैंक लूटा, लाखों रुपये लेकर हुई फुर्र!
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को रामनवमी के दिन सफेद खोए की मिठाई के साथ तुलसी दल चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
श्री सीताराम व्यान नम: मंत्र
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को रामनवमी के दिन भगवान श्री राम को पीले फूल और पीला चंदन अर्पित करना चाहिए। साथ ही रामाष्टकण का विशेष पाठ करना चाहिए।
धनु- धनु राशि वालों को रामनवमी के दिन पंजीरी और पंचामृत चढ़ाना चाहिए और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि- मकर राशि के जातक पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा करें और बालकांड का विशेष पाठ भी करें।
यह खबर भी पढ़ें: बर्फीले परिदृश्य की तस्वीर लेने के लिए यह है 6 लुभावनी जगहें, आप भी जानें...
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा में दूध में तुलसी की दाल का भोग लगाना चाहिए। फिर प्रभु श्री राम की स्तुति करनी चाहिए।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों को रामनवमी के दिन विशेष रूप से श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। उनकी पूजा करने के बाद कपूर से उनकी आरती करनी चाहिए। इससे आपको तुरंत लाभ होगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप