Maa Lakshmi Ke Upay: सोने से पहले करें ये काम, माता लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा, जानें क्या...

कहा जाता है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 
Maa Lakshmi Ke Upay: सोने से पहले करें ये काम, माता लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा, जानें क्या...

नई दिल्ली। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है उस घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है। ऐसे घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में नई ऊर्जा बनी रहती है। कहा जाता है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आपके घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

* सोने से पहले अपने बेडरूम में कपूर का धुआं करें। यह धुंआ घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच संबंध अच्छे रहते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

* हमें घर में हमेशा बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। कहा जाता है कि जिस घर में महिलाएं अपने माता-पिता और सास-ससुर का सम्मान करती हैं उस घर से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में खुशियों का माहौल रहता है।

* कहा जाता है कि घर की महिला को सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में सरसों का तेल जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही अगर आप दीपक नहीं जला सकते हैं तो उस दिशा में एक बल्ब जलाएं।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

* रात के समय घर में बिखरा हुआ सामान कदापि न रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और घर में नकारात्मकता आती है। दरअसल, कई बार लोग बाहर से आते हैं और चप्पल घर के बाहर ही छोड़ जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web