9 मार्च 2023 का राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन नौकरीपेशा जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी सोच से मुश्किल काम को आसानी से हल करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके विरोधी हैरान होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संध्या के समय किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ की सम्भावना है। दान पुण्य धर्म के कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा और आपका किसी चल अचल संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपकी जीत होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यपार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार
कर्क : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। स्टूडेंट्स के करियर में आ रही रुकावटों का आज समाधान मिल सकता है। शिक्षक आपका मार्गदर्शन करेंगे। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का आज अच्छा मौका है। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे। आप जीवनसाथी से कोई वादा या वचन कर सकते हैं और नए कार्यों को आप बढ़ावा देंगे। विद्यर्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। साथ ही आज कुछ अच्छे लोगों से संबंध जुड़ेगा। संतान प्राप्ति का योग बन रहा है।
कन्या : आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपको बिजनेस सम्बन्धी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न होकर आपको प्रोत्साहित करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
तुला : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छोटी- छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम करने के तरीकों को वाहवाही मिलेगी, आपको प्राउड फील होगा। पैरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा दिन हंसी-मजाक में बीतेगा।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी को तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। आय के नवीन साधन बनेंगे।
धनु : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं से रिलेटेड चीजों की खरीदारी करेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी जॉब की तलाश में हैं आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है।
यह खबर भी पढ़ें: गजब! एयरपोर्ट पर 54 यात्री बस में करते रहे इंतजार और बिना लिए बेंगलुरु से उड़ गई फ्लाइट
मकर : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बना रहेगा और सदस्यों से आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलती दिख रही है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है। भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा।
कुंभ : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। साथ ही कहीं घूमने का प्लानिंग भी करेंगे।
मीन : आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। आपस की अनबन दूर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप