5 मार्च 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने पार्टनर से खुलकर और ईमानदारी से बात करें। आपकी एक सच्ची समझ और परिस्थितियां साथी के साथ बंधन को बढ़ने में मदद करेंगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृष : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छोटे स्तर पर शुरु किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घरवालों से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मिथुन : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!
कर्क : आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। समाज सेवा के लिए की गई कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और कुछ निवेश संबंधी मामलों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। एक नए प्रकार का कनेक्शन पहली बार में असहज हो सकता है, लेकिन यह मुक्तिदायक भी हो सकता है।
कन्या : आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आयेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
तुला : आज किस्मत आपके साथ रहेगी। समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि वह किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
धनु : भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें, रिश्ता और मजबूत होगा।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
मकर : आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है, क्योंकि व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने को मिलेगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपके आवश्यक कार्य को लेकर किए गए प्रयास पूरे होंगे। आप किसी ने वाहन की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं।
कुंभ : आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।
मीन : आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हे कोई बेहतर असर मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि जागृत होगी। आप अपनी बुद्धि से चतुर बुद्धि से शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप