4 मार्च 2023 का राशिफल: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शनिदेव जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल
 
4 मार्च 2023 का राशिफल: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शनिदेव जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। घर परिवार में आज किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा देने का मन बनाएंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज संतान की उन्नति से आपको खुशी होगी।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे का ऑफर आ सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों को आज बल मिलेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

कर्क : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ खींचेगा। अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिए शुभ है। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। 

सिंह : जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते थे, उनकी  वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी।

कन्या : आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास साबित होगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे, जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। आज किसी संस्था द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रभाव जमेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

तुला : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अचानक धन लाभ कराएगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा। आज आपको अपने दोस्तो से बाते शेयर कर के अच्छा महसूस होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जन कल्याण के कार्यो से आपको जोड़ने का मौका मिलेगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। 

धनु : आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किए गए कार्यो में साकारात्मक परिणाम आज आपको मिलेगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के सुनहरे अवसर मिलेंगे। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

मकर : आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना लेकर आएगा। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिलने से आप उसे टीमवर्क के जरिए काम करके आसानी से पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। 

कुंभ : आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। साथ ही रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है, जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे, आपको बहुत अच्छा लगेगा। 

मीन : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप मन से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए भी तत्पर रहेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप आगे बढ़ेंगे। आपकी जीवनशैली भी आज बेहतर बनेगी। इस राशि के नवविवाहित आज कहीं बहार डिनर करने जाएंगे। लवमेट्स एक-दूसरे की कद्र करेंगे। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web