27 मार्च 2023 का राशिफल: नवरात्रि का छठा दिन इन पांच राशियों के लिए होगा बेहद शुभ, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल
 
27 मार्च 2023 का राशिफल: नवरात्रि का छठा दिन इन पांच राशियों के लिए होगा बेहद शुभ, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम रहेगा। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है और सभी के सहयोग व समर्थन से आप आगे बढ़ेंगे। आपके रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृष : आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करतें हुए समय बितायेंगे।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। दान व धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि बढ़ेगी। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, लोग आपकी तारीफ़ करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

कर्क : कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जायेंगें। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानि कर्क राशिवालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कार्यो से आपको फायदा होगा। सामाजिक व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। 

सिंह : आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज में सहजता बनी रहेगी और आप अपनी योजनाओं को बनाने के प्रयास में तेजी लाएंगे। आपको मान सम्मान मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा।

कन्या : आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

तुला : आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृश्चिक : आज का दिन आपकी साख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है और कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। व्यक्तिगत मामलों में पूरी रुचि दिखाएं। नेतृत्व क्षमता को आज बढ़ावा मिलेगा। आपके कुछ नए प्रयासों में तेजी आएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

धनु : आज कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। मां कात्यायनी को फूल अर्पित करें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

मकर : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग व समर्थन मिलेगा और व्यवसाय के लिए योजनाएं बनाएंगे, तो आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। काम की गति आज बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें  बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। 

कुंभ : आज आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए आप नई तकनी को का सहारा लें आपका काम आसान होगा। 

मीन : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको अपने किसी काम में करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने के कारण साहस के मार्ग पर चलेंगे और सामाजिक काम में पूरा उत्साह दिखाएंगे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web