26 मार्च 2023 का राशिफल: नवरात्रि के पांचवें दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल
26 मार्च 2023 का राशिफल: नवरात्रि के पांचवें दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी वाणी को देखकर लोग आपसे आकर्षित रहेंगे, जिससे वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते है, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को करने के लिए रहेगा। कामकाज की गति तेज रहेगी। अपने काम के लिए एक बजट बना कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कानून संबंधित मामलों में आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

कर्क : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। 

कन्या : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। मां दुर्गा को फूल अर्पित करें, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

तुला : आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई नई संपत्ति की प्राप्ति होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कोई काम आज समय रहते पूरा होगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

धनु : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार लगभग आपका सही चलता रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

मकर : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनानी होंगी, तभी वह पूरी हो सकेंगी। करीबियों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्य भी व्यस्त रहेंगे। 

कुंभ : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। 

मीन : आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप तरक्की पा सकेंगे। कुछ नहीं संपर्क से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web