2 मार्च 2023 का राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको बड़ों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से आपकी नज़दीकियां बढ़ेगी और जनकल्याण के कार्यों को करने का आज आपको मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने की उम्मीद है। आप अपने कार्यों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बौछार होगी। आप डिजाइनर कोर्स करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। प्रेम-संतान व व्यापार भी ठीक है।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है और आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आकर्षक बने रहेंगे। आवश्यकता के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
कर्क : आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। बड़े बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, यानि उनको खुश रखें।
सिंह : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपको अच्छा लाभ भी मिलने की पूरी संभावना है। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। रका हुआ धन कोशिश करेंगे तो निकल आएगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
कन्या : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से और जल्दी पूरा हो जायेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिलेगी। करोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होगी। आपका जीवनसाथी किसी काम के लिए आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपका मन खुश होगा।
यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां
तुला : आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। समाज में आपकी सराहना होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी, संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा।
धनु : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह भी मिलेगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ नए मौके आपको मिलेंगे। दूसरों के साथ मिल कर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, किसी कार्य में आपको सफलता मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
मकर : नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। रिसर्च के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। किसी भी विषय में एकदम अंदर जाकर ज्ञान को प्राप्त करेंगे। प्रेम-संतान अच्छा है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी काम को करने में खास दोस्तों की मदद मिलेगा।
कुंभ : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपको अपने बड़े भाई से उपहार मिलेगा। महिलाएं आज घरेलू कामों को जल्द खत्म कर लेंगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे।
मीन : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम-संतान व व्यापार भी अच्छा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का महौल खुशनुमा बनेगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप