18 मार्च 2023 का राशिफल: आज इन तीन राशियों पर होगी भगवान शनिदेव जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर जनकल्याण की भावना बनी रहेगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जाएंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैंस बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द ही शादी की तैयारियां शुरू भी होगी।
मिथुन : फैमिली बिजनेस से जुड़ना आपके और आपके फैमिली के लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर दिन आपके पक्ष में रहेगा। नियमित व्यायाम करते रहें। वीकेंड को लेकर किसी खास के साथ ट्रेवलिंग की प्लानिंग बन सकती है। लव और लाइफ पार्टनर आप पर शक की निगाहे रखेगा। फैमिली में सभी का प्यार आपको मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
कर्क : आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई-बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे, जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। माता-पिता बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अत्यधिक परिश्रम के बाद ही अपने काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखर कर आएगी, जिससे अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।
कन्या : आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
तुला : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ श्रेष्ठजनों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कुछ सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपनों का साथ होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे।
धनु : आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!
मकर : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा, आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी रिश्ते आज बेहतरीन रहेंगे। मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।
मीन : आज का दिन कुछ नए काम को कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तेजी आएगी और आपको मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। घर व बाहर के लोगों का भरोसा भी आप आसानी से जीत पाएंगे। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर होगा। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप