17 मार्च 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानने के लिए पढें आज का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम हो सकते हैं और रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने मन की किसी बात को अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं। मामा पक्ष से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपने बनाये हुए प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंग। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जाएंगे। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। नौकरी में आपको अच्छा काम करने से अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया सकता है। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है।
यह खबर भी पढ़ें: गजब! एयरपोर्ट पर 54 यात्री बस में करते रहे इंतजार और बिना लिए बेंगलुरु से उड़ गई फ्लाइट
कर्क : आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। आनंददायक जीवन गुजरेगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों को लेकर यदि कोई नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।
कन्या : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें: लोगों के पसीने छूटे अफ्रीका के सुलेमान की हाइट नापने में, इतना लंबा टेप भी पड़ गया छोटा!
तुला : आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे।
वृश्चिक : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आपके माता-पिता आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी और आपके किसी काम के पूरा होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा।
धनु : आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें।
यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
मकर : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाना बेहतर रहेगा। रचनात्मक योजनाओं को आज बल मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के किए गए प्रयासों में आप सफलता हासिल करेंगे। माता पिता आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ : आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक।
मीन : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक तंगी को लेकर यदि आप परेशानी चल रहे हैं, तो व्यापार में आपको आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप