21 फरवरी 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन, जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

मेष : आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्य में भी व्यय करेंगे। आपको परिवार में अपने भाई -बहनों का पूरा साथ मिलेगा। वर्कस्पेस पर अपने अनुरूप ही कार्य करेंगे तथा मेहनत व प्लैनिंग के अनुरूप ही आपको रिजल्ट प्राप्त होंगे। समाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन आपको फायदा दिलाने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग का रुका हुआ काम आज तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो वकील हैं, आज उन्हें किसी महत्वपूर्ण केस में सफलता मिलेगी। पार्ट्नर के साथ कोई नई मूवी देखने जा सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आपको अच्छा मौका मिलेगा, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी निर्णय को लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
कर्क : आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, आज उन्हें अपने किसी काम के लिए इंक्रीमेंट मिल सकता है। वहीं जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होगी, आज आप किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं, आपका उत्साह बना रहेगा। आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे।
सिंह : आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा और प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। आपकी कोई इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। व्यापार में आपको कोई अच्छी डील फाइनल करने से आज बड़ा मुनाफा मिल सकता है।
कन्या : आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप नम्रता से पेश आयेंगे, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। पिता से आपको उचित सहयोग मिलेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने को मौका मिल सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: लोगों के पसीने छूटे अफ्रीका के सुलेमान की हाइट नापने में, इतना लंबा टेप भी पड़ गया छोटा!
तुला : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिजनेसमैन काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। आज वर्षों की की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। किसी छोटी बच्ची के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ नये कामों में रुचि दिखाएंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आज प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी।
धनु : आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होना तय है। आप घर में किसी प्रकार का सुधार करवा सकते हैं। घर के लिए कुछ जरूरी चीजें भी खरीद सकते हैं। कोई दूर का रिश्तेदार घर पर आ सकता है। घरवाले उनके सामने आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: गजब! एयरपोर्ट पर 54 यात्री बस में करते रहे इंतजार और बिना लिए बेंगलुरु से उड़ गई फ्लाइट
मकर : आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहने वाला है। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को नए काम को करना अच्छा रहेगा। आपको कोई मनवांछित वस्तु की प्राप्त हो सकती है।
कुंभ : आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आया है। इंजिनियरिंग की जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र अपना कोचिंग इंस्टीट्यूट चेंज कर सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा।
मीन : आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है। छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिए अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप