19 फरवरी 2023 का राशिफल : आज सिंह और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल
 
19 फरवरी 2023 का राशिफल : आज सिंह और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और आप आपने रुके हुए कार्य में पूरी रुचि रखेंगे। कुछ नए कार्यों  में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।  

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। 

मिथुन : आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा पढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अध्यात्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

कर्क : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। 

सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप के कामकाज की गति आज तेज रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोध भी दूर होंगे और मधुरता बनी रहेगी। किसी भूमि व भवन से संबंधित किसी डील को आज फाइनल कर सकते हैं। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी पद की प्राप्ति कर सकते हैं।

कन्या : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप कोई ऐसी चीज़ हासिल करेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आयेंगे।  

यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां

तुला : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। जो महिलाए गृह उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि किसी को कोई वचन दिया या वादा किया है, तो आप उसे भी अवश्य पूरा करेंगे।

वृश्चिक : आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में जीवन साथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप एक दूसरे के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। 

धनु : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

मकर : आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज अपने कुछ मित्रों की ओर से किसी निवेश संबंधी योजना की जानकारी मिल सकती है। आज परिवार में किसी मेहमान का आगमन होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम- संतान भी अच्छा है। 

कुंभ : आज आपका दिन पहले से ज्य़ादा लाभ दिलाएगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिए लाभकारी होगा। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपके प्रयास सफल होंगे।

मीन : आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। कामकाज के तलाश कर रहे लोग किसी अच्छी नौकरी को कर सकते हैं। आपका अपनी अच्छी सोच से किसी को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय पर आपको ध्यान देना होगा। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web