9 अप्रैल 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

आज का राशिफल
 
9 अप्रैल 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक समस्याएं आज जीवन- साथी की मदद से अच्छा हो जाएगा। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि भोज में शामिल होंगे। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। नौकरीपेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

मिथुन : आज आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग अथवा व्यायाम आदि को शामिल करना अच्छा रहेगा। कामकाज की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। करियर में आज कोई नया उछाल आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

कर्क : आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा। बुद्धिमानी से कार्य करें।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आप किसी भी काम में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपको अपने पिताजी से बातचीत करके ही किसी नए काम में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। निजी जीवन में आपकी रूचि और बढ़ेगी। भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि होगी।

कन्या : आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: World का सबसे Dangerous Border, बिना गोली चले हो गई 4000 लोगों की मौत, कुछ रहस्‍यमय तरीके से हो गए गायब

तुला : आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे। आपके जीवन साथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक, सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। कुछ नवीन कार्य को करने के लिए आज आप विचार बनाएंगे। जीवनस्तर पहले से बेहतर रहेगा और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। 

धनु : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको तरक्की के नये साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दांपत्य रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

मकर : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके आप अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कुंभ : आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। आज ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाने से आप घर वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा।

मीन : आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है और व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में भी आप रुचि बनाएं रखेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web