22 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज अक्षय तृतीया पर इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में कुछ अजनबी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। धन को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज मौसम का आनंद लेने के लिए दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी। आज आपके बच्चें आपको गौरान्वित करेंगे, जिससे आपके पड़ोसियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा।
मिथुन : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आप अपने आवश्यक कार्यों को गति देंगे। आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। दो गुना कमाई होने के योग बन रहे हैं। संगीत में रुझान को आज इंडस्ट्री से गाने का ऑफऱ मिल सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
कर्क : आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिलनी तय है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति, रुका हुआ धन वापस होगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आपको आज बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
कन्या : आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आज आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
तुला : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज कई तरह की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है। सोचे हुए काम भी पूरे होने के चांस हैं। बिजनेस और नौकरी के सोचे हुए कुछ काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है, लेकिन उसमें आप लापरवाही करने से बचें, नहीं तो आप किसी समस्या में आ सकते हैं। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिलेगा। आपको कुछ नये अनुबंधों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी।
धनु : आज आपका मन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। आज आपकी पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की प्लांनिग बन सकती है। आज आप ऑफिस के रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
मकर : करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए सफलता लेकर आने वाला है। आप अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ व मागंलिक सूचना सुनने को मिल सकती है और आप सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके मन को भी खुशी होगी। परिजनों के साथ आपको घूमने करने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे।
कुंभ : आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के लोगों के बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपनी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जा सकता हैं। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आने के योग हैं। आज आप सामने आई समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं।
मीन : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस आज तेजी से ग्रो करेगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यवसायिक सफलता मिलेगी, अपनों का साथ होगा, प्रेम संतान भरपूर सहयोग देगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप