19 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज इन पांच राशियों पर होगी गणपति बप्पा की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल
 
19 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज इन पांच राशियों पर होगी गणपति बप्पा की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। धार्मिक आयोजन में आपको जाने का मौका मिलेगा। किसी आवश्यक कार्य को आज आप गति दे पाएंगे। आज काम का टारगेट आसानी से पूरा हो जायेगा।  साथ ही अपने भविष्य के लिए नयी योजना बनाऐंगे और सोच-विचार करेंगे। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। इस राशि के जॉब के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा वालों की आज ऑफिस में काम की तारीफ होगी। 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ लाभकारी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई -बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक। 

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

कर्क : आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं, वो आज खरीद सकते हैं। आज का दिन शुभ है, और आपको डिस्काउंट भी मिलने की संभावना बन रही है। लवमेटस आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। 

सिंह : आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधी कामों में मजबूती लेकर आएगा। आपका अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और धार्मिक आयोजन में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। 

कन्या : आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको काम करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

तुला : आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदे भी ज्यादा रहेंगी। ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं। प्राइवेट टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। 

वृश्चिक : आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा।

धनु : आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कार्य कम समय में पूरा हो जाएगा। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। 

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

मकर : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान को आप किसी यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। व्यापारिक कुछ अच्छी स्थिति पैदा होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। 

कुंभ : आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घूमने ले जा सकते हैं।  इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आप आपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

मीन : आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आप रचनात्मक कार्यों पर आज पूरा जोर देंगे। आपके व्यक्तित्व में आज निखार आएगा। विद्यार्थीयों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web