17 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप असहज गति से आगे बढ़ेंगे। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बने हुए है।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
कर्क : आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
सिंह : आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। घर व बाहर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी नये मेहमान का आगमन परिवार में हो सकता है। व्यवसाय में यदि कुछ डीलों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो वह फाइनल हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन से राहत मिलेगी।
कन्या : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा।पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें: World का सबसे Dangerous Border, बिना गोली चले हो गई 4000 लोगों की मौत, कुछ रहस्यमय तरीके से हो गए गायब
तुला : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवारवालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कला कौशल से आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन-लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान रहेगा।
धनु : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कंपटीटिव एग्जाम में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
मकर : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आप अपनों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट के योग हैं, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार-विमर्श करेंगे। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।
मीन : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है और राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप