15 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शनिदेव जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल
 
15 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शनिदेव जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप संस्कारों व रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे। व्यवसायिक योजनाओं में धन की प्राप्ति हो सकती है और इसका लाभ भी मिल सकता है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में सुधार होगा, आज कोई काम दूसरों के बजाय खुद से करेंगे तो काम आसानी से होगा। जॉब के लिए प्रयासरत छात्र आज अपना टारगेट आसानी से हासिल करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपकी सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपकी भगवान के प्रति आस्था और गहरी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

कर्क : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप माता जी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, आपका मन भक्ति भावना से भरा रहेगा। आज परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए यादगार पलों में शामिल होगा। अगर आपको कोई समस्या है, जिसे आप सॉल्व नहीं कर पा रहे तो अपने माता पिता से इसपर राय जरूर लें, आपको लाभ जरूर मिलेगा।

सिंह : आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। 

कन्या : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई काम करने का अच्छा समय है। आप इस बारे में माता-पिता से सलाह अवश्य ले लें। आज आपको फाइनेंस से सम्बंधित अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, धन लाभ होगा। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

तुला : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना को सीक्रेट रखकर लगातार अपनी मेहनत जारी रखने से जल्द ही अच्छा रिजल्ट आपको मिलेगा। धैर्य रखने से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। घर में बड़े बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। घर में सुख सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप बेवजह की बातों से दूर रहेंगे, आपकी जीवनशैली में बदलाव नजर आएगा, आपकी पर्सनालिटी में सुधार होगा। आज आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा है। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

मकर : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि दिखेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी मामले में आपके जीवनसाथी की सलाह फयदेमंद साबित होगी। इस राशि के राइटर आज कुछ नया और दिलचस्प लिखेंगे जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। 

मीन : आज का दिन कामकाज कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी के लिए आज कोई योजना बना सकते हैं। दूर विदेश में रह रहे किसी परिजन से यदि संबंधों में कोई दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web