14 अप्रैल 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानने के लिए पढें आज का भविष्यफल

आज का राशिफल
 
14 अप्रैल 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानने के लिए पढें आज का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा।  

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज आपके हार्ड-वर्क से जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। 

मिथुन : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके पुराने दोस्त आपसे मिलने आ सकते हैं। आज व्यापर में आपको किसी उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा जिससे आपकी परेशानी का निवारण हो जाएगा, आपको अच्छा महसूस होगा। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

कर्क : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शाम किसी दोस्त की पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आपकी दोस्ती हो सकती है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। 

सिंह : आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है, लेकिन वह उनसे घबराएंगे नहीं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न- बाधा खत्म होगी। व्यापार सही चलता रहेगा। 

कन्या : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके घर में नया मेहमान आ सकता है, घर खुशियों से भर जाएगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: World का सबसे Dangerous Border, बिना गोली चले हो गई 4000 लोगों की मौत, कुछ रहस्‍यमय तरीके से हो गए गायब

तुला : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने कारोबार के साथ-साथ अपनी निजी लाइफ में बैलेंस बनाये रखें आपका जीवन सुखमय रहेगा। घर के बड़ों बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि संभव है।

वृश्चिक : आज व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे और आपके कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। आपकी आय में तो वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।

धनु : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर कोई मेहमान आएगा जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस होंगे। आज माताएं अपने बच्चों को मोरल स्टोरी सुनाएंगी जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

मकर : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सृजनात्मक कार्य से आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर भी ले जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। सभी को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से समीपता आएगी। 

कुंभ : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका मन किसी नए काम में लगेगा। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। आपकी काबिलियत से आज आपको नई पहचान मिलेगी, आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आज आपको संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। 

मीन : आज कानूनी मामलों में आपकी कोई मदद कर सकता है, जिससे आपका वह मसला समय रहते सुलझ जाएगा। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या हो रही है, तो आप अपने भाइयों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलती दिख रही है। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web