31 जनवरी 2023 का राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन तीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपको आज परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बढे़ंगे। जीवन स्तर में पहले से सुधार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदाई साबित हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने काम को बड़ी तत्परता के साथ जल्दी ही पूरा कर लेंगे। आपकी सराहना के साथ -साथ भविष्य में लाभ होने के संकेत हैं। व्यापार करने वालों को किसी के माध्यम से आमदनी के स्रोत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी और आप सभी का सम्मान करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम-संतान में भरपूर सहयोग। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय दिख रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
कर्क : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। व्यवसाय और रोजगार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज कोई प्रोजेक्ट मिलने के योग है जिसमें आपको अपनी मेहनत से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आजका दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।
कन्या : आज आपके कारोबार तथा रोजगार में मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। इसी आधार पर आप अपने भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी होगी और ग्राहक भी बढ़ेंगे। नौकरी में नये अवसर मिलने की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। लवलाइफ अच्छी रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां
तुला : आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा जिससे आपको अपने कैरियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनकी पहले बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
वृश्चिक : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग आज अपने व्यापार में बढ़ोतरी लाने में कामयाब रहेंगे।
धनु : आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज आपके कैरियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: ये अभिनेत्री 700 से ज्यादा पुरुषों के साथ बना चुकी है संबंध, खुद किया खुलासा, कहा- इसके लिए नहीं हूं शर्मिंदा
मकर : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके रुके कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी में आज आपके हाथ कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नये अवसर मिलने की संभावना है।
कुंभ : आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन तथा इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी और कुछ नये व्यापारिक समझौते होंगे जिनसे व्यापार में लाभ होगा और आमदनी बढ़ेगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।
मीन : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको जाना जाएगा और आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यवासायिक सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप