28 फरवरी 2023 का राशिफल: आज इन 5 राशियों को मिलेगा बजरंग बली का आशीर्वाद, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल
 
28 फरवरी 2023 का राशिफल: आज इन 5 राशियों को मिलेगा बजरंग बली का आशीर्वाद, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिल सकती है और धन संपत्ति में भी इजाफा होगा। आप सामाजिक विषयों पर पूरा जोर बनाए रखेंगे। आपको किसी काम के पूरा होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइज देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप घर बाहर अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको कहीं अच्छी जगह नौकरी के लिए ऑफर भी आ सकता है। 

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

कर्क : आज का दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए आपका काम सफल होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा, पढ़ाई करने में मन लगेगा। लवमेट को रिंग गिफ्ट करेंगे तो रिश्तो में अधिक मजबूती आयेगी। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

सिंह : आज आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर आज खरी उतरेगी। आपको आपके परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

कन्या : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छे सौगात लेकर आया हैं। आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं। साथ ही प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आप शारीरिक और मानसिक रुप से ठीक रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

तुला : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है उनको उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपको कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। किसी कानून संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात। रं

धनु : आज अपने दिन की शुरुआत नए उमंगों के साथ करेंगे। रिश्तों में लंबे समय से चल रही परेशानियों का सलूशन मिलेगा, रिश्ते में मजबूती और नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा हैं, धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको सरकारी अधिकारियों से लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

मकर : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सामाजिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। व्यापार भी अच्छा। बिजनेस में नई योजनाएं लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन लाभदायी रहेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए जरूरी हैं। इस राशि के प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होने के चांस है, सरकारी टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा हैं। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो इस बात को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। 

मीन : आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदारी करने की इच्छा भी पूरी होगी और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। व्यापारिक लाभ और कुछ नए व्यापार की शुरुआत। भाइयों और मित्रों का साथ। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। प्रेम व संतान का साथ रहेगा। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web