26 फरवरी 2023 का राशिफल: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा खास, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। आपको पारिवारिक मामलों में पूरे रुचि बनाएं रखनी होगी। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से खुशियां बढ़ेंगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आप अपने माता को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जिन छात्रों का आज कोई एग्जाम है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। आपको अपनी कठिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप जीवनसाथी को लिए शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। अपने करीबियों का आप भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आपके गुणों की तारीफ़ होगी। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: गजब! एयरपोर्ट पर 54 यात्री बस में करते रहे इंतजार और बिना लिए बेंगलुरु से उड़ गई फ्लाइट
कर्क : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी हर चीज़ परफेक्ट रहेगी। किसी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आप योग करेंगे। लवमेट के संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
सिंह : आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम- संतान भी बढ़िया रहेगा।
कन्या : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप परिवारवालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नए लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से जल्द ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: लोगों के पसीने छूटे अफ्रीका के सुलेमान की हाइट नापने में, इतना लंबा टेप भी पड़ गया छोटा!
तुला : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आप अपने घर किसी नए वाहन को भी लेकर आ सकते हैं। प्रेम- संतान अच्छा है।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा और मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता बढे़गी। आप अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी- प्रेमीका की मुलाकात होगी। बड़े रंगीन और सुखद जीवन बिताएंगे।
धनु : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।शत्रुओं पर विजय पाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
मकर : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मित्रों और सहकर्मियों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई कानून संबंधित खास काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी और आप मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी।
कुंभ : आज आपका दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा।
मीन : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जन कल्याण के कार्य पर पूरा ध्यान देंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि दिखेगी। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम- व्यापार बहुत अच्छा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप