25 फरवरी 2023 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर होगी भगवान शनिदेव जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल
 
25 फरवरी 2023 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर होगी भगवान शनिदेव जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जो आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकता है। आज आप सबके हित के बारे में सोचेंगे। आज के दिन एक लक्ष्य पर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। किसी काम के लिए आपको कोई आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से भी आपको लाभ होगा। आज के दिन आपके कुछ मित्र आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

कर्क : आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। उचित दिशा में मेहनत करने से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि व विवेक से ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी आपकी पूरी रुचि जागृत होगी। आपको कुछ पुण्य कार्य को करने का भी मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं।

कन्या : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे। किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान मिलेगा।  आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर मिलेगा।  

यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां

तुला : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है, आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे।

वृश्चिक : आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी बात से परेशान चल रहे हैं, तो उनसे उन्हें छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। यदि माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। दाम्पत्य संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे साथ ही घरेलू कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

मकर : आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।  बिजनेस में आपको फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है।

कुंभ : आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। प्रेम-संतान ठीक है।

मीन : आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की दी गई जिम्मेदारियों पर भी खरे उतरेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं।  

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web