23 फरवरी 2023 का राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या है आपका भविष्यफल

आज का राशिफल
 
23 फरवरी 2023 का राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या है आपका भविष्यफल

मेष : नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज के दिन आपका विकास संभव है। आज आपको अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद और प्रतिष्ठा बनने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक सफलता मिलती रहेगी। पिता का साथ व भरपूर प्यार मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

कर्क : आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नए-नए आइडिया आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है। 

सिंह : इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं।

कन्या : आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

तुला : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

वृश्चिक : आज का दिन आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपको अपने करीबियों से मेल मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, वह भी आज दूर होगी। प्रेम के नए सुअवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु : आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

मकर : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों से आपकी काफी नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको आज किसी जिम्मेदार व्यक्ति से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। 

कुंभ : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। 

मीन : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे होंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय मिलने से तरक्की मिलेगी। आपको व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web