23 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल
 
23 अप्रैल 2023 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्ते पर जोर देंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की तरफ ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी जीवन में। 

मिथुन : आज आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि टेंशन हो रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। आप संतान को आज संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

कर्क : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं। आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होगी। साथ ही परिवारवालों के साथ किसी खास समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। 

सिंह : आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी परिवार में सदस्यों से नजदीकियां बढे़गी और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र अधिकारियों को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। जीत का आनंद प्राप्त करेंगे। पिता का साथ होगा। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी।

कन्या : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

तुला : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपना बचा हुआ समय बच्चों की शिक्षा देने में लगायेंगे, आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। 

वृश्चिक : आज का दिन गृहस्थ जीवन में खुशहाली लेकर आने वाला है, क्योंकि यदि लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और किसी भूमि, भवन, दुकान आदि की खरीदारी करने का आपको मौका मिलेगा। स्थायित्व दायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। परिजनों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

धनु : आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पार्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा बढ़ जाऐगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

मकर : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मनोरंजन के कार्यक्रम में आप अपने मित्रों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। आप मित्रों व सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। परस्पर सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के मुलाकात होगी, नव प्रेम का आगमन होगा। 

कुंभ : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। ऑफिस में पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे। 

मीन : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है और कुछ नये संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। व्यापार की स्थिति सुदृढ़ होगी, अपनों का साथ होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा होगा। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web