18 फरवरी 2023 का राशिफल: महाशिवरात्रि पर इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की गलतियों को माफ करेंगे और कुछ नये संपर्कों से आज आपको अच्छा मिलेगा। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृष : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घरवालों के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। परिवार का साथ मिलेगा।
मिथुन : आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर होगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
कर्क : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप किसी मार्किट में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।
सिंह : इंश्योरेंस सेक्टर बिजनेस में नए ऑफर लाकर बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा करने में सफलता प्राप्त करेंगे। वर्कस्पेस पर आ रही छोटी-छोटी समस्याओं पर जीत हासिल करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। सेहत के मामले में योगा-प्राणायाम को अपने जीवन में शामिल करें। समाजिक स्तर पर किसी कार्य पर किसी की सलाह आपके लिए अच्छी होगी।
कन्या : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल जरूर होंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों का फायदा होगा।
यह खबर भी पढ़ें: अजीबोगरीब परंपरा: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?
तुला : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस फील्ड से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी।
वृश्चिक : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आयेगा। आपको अपने परिजनों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी किसी के मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।
धनु : आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Success: इस खूबसूरत लड़की ने मॉडलिंग छोड़ दिया UPSC एग्जाम, पहले ही प्रयास में बनीं IAS
मकर : आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए आनंद में रहने वाला है। यदि आपने अपने धन को सट्टेबाजी अथवा शेयर मार्केट में निवेश किया था, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलते दिख रहा है। आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। लाभ में वृद्धि भी होगी।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपके दिन में ताजगी बनी रहेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं, इससे समाज में आपका नाम होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।
मीन : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके व्यापार में रुकी हुई डील फाइनल होने से कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय रहते आसानी से पूरा कर पाएंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप