17 फरवरी 2023 का राशिफल : सिंह, कन्या, तुला समेत इन पांच राशि वाले होंगे मालामाल, जानें बाकी राशियों का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित है, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी लाभप्रद है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन आपके लिए बदलाव लाने वाला है। आपको अचानक किसी काम से मुनाफा होगा। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग मिलेगा।
मिथुन : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी होगी।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
कर्क : आज का दिन आपके अपनों के लिए खुशिया लेकर आया है। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बना सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जॉब का ऑफर आएगा। इस राशि के जो लोग कृषि वर्ग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी।
सिंह : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत करने का प्लान बनाएगी।
कन्या : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े है उनको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा।
यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां
तुला : आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। नॉलेज में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं, जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके परिजनों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप आज सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आप कुछ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
धनु : आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ अगर किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। नए कामों को करने के लिए आपका परिवार पूरा साथ देगा। प्रॉपर्टी लेने से पहले जांच पड़ताल जरुर कर लें। इस राशि के किसानों के लिए ये समय फसल के नजरिये से अनुकूल रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
मकर : आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। दान पुण्य के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जिम्मेदारी से काम करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक है और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है।
कुंभ : आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। जो लोग फ्रेशर हैं, उनकी अच्छी जॉब लगेगी। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए़।
मीन : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आज आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित यदि कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप