16 फरवरी 2023 का राशिफल : आज सूर्य की तरह चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत, जानें क्या है आपका भविष्यफल

आज का राशिफल
 
16 फरवरी 2023 का राशिफल : आज सूर्य की तरह चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत, जानें क्या है आपका भविष्यफल

मेष : आप सभी क्षेत्रों में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। धार्मिक आयोजनों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के बिजनेस करने वाले आज एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते हैं, जिससे आपके करियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है और काफी समय से आपको तलाश भी थी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही दिख रहा है।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी। आप सभी का आदर व सम्मान बनाए रखेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति भी अच्छी रहेगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

कर्क : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आपका मन साहित्यिक चीज़ों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ नए विचार आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई की योजना में बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका करियर बेहतर बन सके।

सिंह : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ नयी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी और जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है।

कन्या : आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते हैं, आज उन्हें धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित आज कुछ समय के लिए बाहर जाएं। साथ ही अपने पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। 

यह खबर भी पढ़ें: अजीबोगरीब परंपरा: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

तुला : आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। अगर आप किसी काम की तैयारी बहुत पहले से सोच कर बैठे हैं, तो आज उस योजना की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही टाईम टेबल में चेंजज कर सकते हैं। व्यापारिक लाभ होगा। 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप अपने संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और कुछ बाहारी लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। 

धनु : आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को आज जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कर सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। 

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

मकर : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप व्यापार के किसी काम से संबंधित किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। 

कुंभ : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। 

मीन : आपकी सकारात्मक सोच का आप अच्छा लाभ उठाएंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन भी वापस मिल सकता है। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार अच्छा है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web