14 सितम्बर 2022 का राशिफल : आज इन राशियों पर रहेगी गणपति बप्पा की कृपा, जानिए क्या है आपका राशिफल

आज का राशिफल 

14 सितम्बर 2022 का राशिफल : आज इन राशियों पर रहेगी गणपति बप्पा की कृपा, जानिए क्या है आपका राशिफल

मेष राशि : आज आपके लिए दिन शुभ है। आज करियर को नया मुकाम मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। धर्म के प्रति रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

वृषभ राशि : आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। धन लाभ का योग है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष प्राप्त होगा। करियर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। तरक्की की कोई किरण नजर आयेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अपना कुछ कीमती समय पार्टनर को देंगे।

मिथुन राशि : आज आपका दिन अच्छा है और कारोबार में प्रगति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज नौकरीपेशा वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी और परिवार में खुशहाली आएगी।

कर्क राशि : ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। आज आपके लिए दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर मनमुताबिक काम न होने पर निराशा हाथ लगेगी। 

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

सिंह राशि : आज आपके लिए दिन शुभ है और कारोबार को नया मुकाम देने के लिए अभी अच्छा समय है। आज आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे और नौकरीपेशा वाले लोगों के कार्य का सम्मान होगा। आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : आज आपके लिए दिन अच्छा बितेगा। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन खत्म हो सकती है। आज पुराने अटके कामों में सफलता मिलेगी, आज कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। 

तुला राशि : आज आपके लिए दिन लाभकारी रहेगा और कारोबार में अतिरिक्त लाभ के योग हैं। आज नए निवेश की ओर कदम बढ़ाएंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज कामकाज आसानी से होगा। पूरी सफलता के साथ आप काम को निपटा लेंगे। लवमेट के साथ आज आपकी शादी की बात हो सकती है। दूसरों की मदद के लिए कुछ त्याग करना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र पर चुनौतियां मिलेंगी और करीबी से धोखा मिल सकता है। 

यह खबर भी पढ़ें: इस गांव में लोग एक-दुसरे को सीटी बजाकर बुलाते हैं, जो लोग सीटी नहीं बजा पाते...

धनु राशि : आज आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा और पूरे दिन ऊर्जावान और आत्विश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

मकर राशि : आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और पारिवारिक जीवन से खुशियां मिलेंगी।

कुंभ राशि : परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आज आपके निजी संबंध बिगड़ेंगे और कार्य में व्यस्त रहेंगे जिससे मानसिक थकान संभव है। आज कारोबार में लाभ के पूरे योग हैं। 

मीन राशि : आज कुछ परिचित मित्रों के सहयोग से पुराने मतभेद हल हो सकते हैं। शांत दिमाग से अगर आप अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपके लिए दिन अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आज आपकी पहचान को पंख लगेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web