12 सितम्बर 2022 का राशिफल: आज इन तीन राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जानिए क्या है आपका राशिफल
आज का राशिफल

मेष : आर्थिक कार्य को लेकर तकरार होने की संभावना है। किसी बड़े को मध्यस्थ बना कर ही कोई भी काम करने से सफलता की संभावना अधिक बनेगी। कार्य-व्यवसाय अथवा कागजी कार्याे में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार आपका सही चलेगा।
वृषभ : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। आय के कुछ नए मार्ग भी बन सकते हैं।
मिथुन : आज का दिन आपके लिये विशेष रहेगा। आज मन में असफल होने का भय भी रहेगा। लेकिन अंत मे विजय मिलने से उलझने शांत होंगी। आज व्यापार विस्तार की सोच रहे है तो अवश्य करें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अति शुभ समय है।
कर्क : आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
सिंह : आज आपकी बातों को गंभीरता नही मिलेगी। विचार मेल ना खाने पर मतभेद बढ़ेंगे। स्वयं के बल पर लिए निर्णय अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार करीब-करीब सही चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
कन्या : जीवनसाथी से चली आ रही परेशानी दूर होगी। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है।
तुला : शत्रु परास्त होंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। खाली बैठना पसंद नही करेंगे। इसका फल भी देर सबेर आपके लिये हितकर ही रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
वृश्चिक : आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वोमेन किसी बड़े होटल में अपनी डील फाइनल कर सकती हैं। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार सही चलता रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
धनु : भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। आज परिस्थितियां भ्रम में डालने वाली बन रही है। प्रलोभन से दूर रहें अन्यथा परिणाम हानिकारक ही होंगे। व्यवसाय की गति मंद रहेगी फिर भी लाभ हो जाएगा। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है।
मकर : रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है।
कुंभ : आज का दिन कार्य सफलता वाला है लेकिन क्रोध को काबू में रखना भी आवश्यक है। अन्यथा बनते कार्य आपसी मतभेद की भेंट चढ़ सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कुटुम्बीजनों से थोड़ी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है।
मीन : नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। संतान आज्ञा का पालन करेगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप