5 जनवरी 2023 का राशिफल: आज का दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा खास, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में है, तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। आपको कोई ऐसी चीज मिलेगी जिसकी चाह आपको काफी दिनों से थी। आप काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। समाज में आपके द्वारा किए गए मानवहित में काम आपको सम्मान दिलाएगा।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है।
यह खबर भी पढ़ें: VIDEO: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
कर्क : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपका कोई ऐसा करीबी मित्र जो आपसे रूठ गया था वो आज सब भूल कर आपसे दोस्ती का हांथ बढ़ाएगा। काफी वर्षों की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा, आपको ख़ुशी व काम करने का नया हौसला मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है।
सिंह : आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सहयोग से लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।
कन्या : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। काफी दिनों से चल रहा कोई वर्क कम्पलीट हो जायेगा, आपकी टेंशन कम होगी। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो लोग आज दोस्तों को अपने हाथ का बनाया स्वादिष्ट खाना खिलाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
तुला : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आपको संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है इस ख़ुशी में आप कहीं घूमने की प्लानिंग अपने परिवार के साथ करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।
वृश्चिक : आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छी स्थिति में दिख रहा है।
धनु : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। आनंदमय जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यापार अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होने के संकेत हैं।
यह खबर भी पढ़ें: पक्षी जो बिना रुके उड़ता रहा 13,560 किलोमीटर, बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने इसके बारे में
मकर : आज व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत देखकर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
कुंभ : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा।
मीन : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप