25 जनवरी 2023 का राशिफल : आज गणेश जी की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें क्या है आपका भविष्यफल

आज का राशिफल
25 जनवरी 2023 का राशिफल : आज गणेश जी की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें क्या है आपका भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। पका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बनाएंगे। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने से संबंध मधुर रहेंगे। 

मिथुन : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों ने यदि परीक्षा को दिया है, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप यदि किसी काम को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

कर्क : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर मिलने वाला है। गरीबों को खाना खिलाएं आपको मन की शांति मिलेगी।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से काम आसानी से निकलवा पाएंगे। परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। 

कन्या : आज का दिन नयी खुशियां लेकर आया है। आप अपने मित्र के साथ बाहर जा सकते हो, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ डिनर बाहर करने का प्लान बनायेंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है।  

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

तुला : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, दोनों के रिश्तों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आपको अच्छी जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार अच्छा है।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। कुछ सुख भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। बड़ों की बात सुनना व समझना आपको अच्छा रहेगा। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु : आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा।  जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। बेरोजगार बैठे लोगों को आज रोजगार मिलने की सम्भावना है। साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज के दिन प्रमोशन हो सकता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां

मकर : आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें कोई अच्छा मुनाफा भी कमाने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति सही व व्यापार अच्छा दिख रहा है।

कुंभ : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा।  प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर व व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। 

मीन : आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप संतान को संस्कार और परंपराओं का भी पाठ पढ़ाएंगे। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार लगभग ठीक है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web