2 जनवरी 2023 का राशिफल: आज इन राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जानें क्या है आपका भविष्यफल

आज का राशिफल
2 जनवरी 2022 का राशिफल: आज इन राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जानें क्या है आपका भविष्यफल

मेष : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। प्रोफेशनल में परिणाम आपको आपके अनुकूल प्राप्त होंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभता भरा समय शुरू हो रहा है। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आपके लिए आज का दिन विशेष है। आप अपने काम से संबंधित जिस कार्य में हाथ लगाएंगे वह अवश्य पूर्ण होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तरोताजा महसूस करेंगे। आपका रूझान सामाजिक गतिविधियों में रहेगा, आप गरीब बस्तियों में जाकर गर्म कपड़े अथवा उनके जरूरत की चीजें बांट सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: प्रेमी ने प्रेमिका के शव से रचाई शादी, पहले भरी मांग फिर पहनाई जयमाला, जानिए पूरा मामला...

कर्क : अपनी कार्य क्षमता में सुधार लाने के लिए प्रयास करें, आप अपनी काबिलियत से उच्च पद को प्राप्त कर सकते हैं। स्व रोजगार करने वालों आज आप कोई नवीन योजना शुरू कर सकते हैं। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। शिक्षा में लगे छात्रों को उचित अवसर मिलने की संभावना है। विदेश के किसी प्रोजेक्ट के लिए ऑफ़र मिला सकता है। जिसका उन्हें बहुत दिनों से इंतजार था।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। आप अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। नए बिजनेस की प्लानिंग भी बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह टाइम आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आपके रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

कन्या : आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा, जीवन साथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस राशि के जिन जातकों को नशे की लत है आज उससे छुटकारा पाने में कामयाबी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में उत्तम अंकों की प्राप्ति के योग बन रहें हैं, परिश्रम जारी रखें। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: हाथी का बच्चा खेलते-खेलते चढ़ गया शख्स के ऊपर, हटाने की कोशिश की गई, तो कर डाला बुरा हाल - देखें Video

तुला : आज आपको अपने जीवन साथी से वित्तीय मामलों में अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपको आज पूरी निष्ठा के साथ अपनी पार्टनर का साथ निभाना चाहिए परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। विज्ञान जगत से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है, किसी नवीन आविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा, प्रातः भ्रमण करें। 

वृश्चिक : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करनी होगी। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे।

धनु : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। समय के साथ आपके स्वभाव तथा जीवनशैली में बदलाव सकारात्मक परिणाम देने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्य-क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां

मकर : आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है कि आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें  कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। 

कुंभ : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा या सामारोह में जा सकते हैं, जहां आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना भी बना सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को थोड़ी राहत मिलेगी, परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सकता है। 

मीन : आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकेंगे तो शुभ रहेगा। करियर में आपको अच्छे विकल्प मिलेंगे जिससे आपका विश्वास बढ़ेग और आप आगे बढ़ेंगे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web