19 जनवरी 2023 का राशिफल : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आज का राशिफल
19 जनवरी 2023 का राशिफल : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृष : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोग किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: गजब! एयरपोर्ट पर 54 यात्री बस में करते रहे इंतजार और बिना लिए बेंगलुरु से उड़ गई फ्लाइट

कर्क : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार भी कर सकते हैं। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। किसी मित्र के सहयोग आय के साधन बन सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। 

सिंह : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। माता के सहयोग से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं।

कन्या : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से मिला धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है।

यह खबर भी पढ़ें: लोगों के पसीने छूटे अफ्रीका के सुलेमान की हाइट नापने में, इतना लंबा टेप भी पड़ गया छोटा!

तुला : आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवारवालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने कार्य को प्रोत्साहन देने से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ लोगों से बातचीत करके रखनी होगी। भाइयों के सहयोग से लाभ के मौके म‍िलेंगे।

धनु : आज परिवारवालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

मकर : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी कार्यकुशलता पर पूरा भरोसा होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति‍ और प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए नार्मल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में हुआ बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। सुखद समाचार म‍िलेंगे। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन : आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजना बना सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web