18 जनवरी 2023 का राशिफल : आज इन राशियों पर रहेगी गणपति बप्पा की कृपा, जानें क्या है आपका भविष्यफल

आज का राशिफल
18 जनवरी 2023 का राशिफल : आज इन राशियों पर रहेगी गणपति बप्पा की कृपा, जानें क्या है आपका भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, जिससे परिवार के सदस्यों में चल अनबन भी समाप्त होगी। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों को समय से पूरा करें। आपको समाज के हित में काम करने की सोचनी होगी। व्यापार की स्थिति अच्छी है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने से आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। किसी नए कांटेक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। जिन छात्रों का जल्दी ही एग्जाम है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: लोगों के पसीने छूटे अफ्रीका के सुलेमान की हाइट नापने में, इतना लंबा टेप भी पड़ गया छोटा!

कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी काम में बड़ों की सलाह आपके लिए बेहतर होगी। खुद को फिट रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहने से आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। पढ़ने लिखने में समय व्यतीत करें। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ऑफिस में आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। भौतिक सुख-सपंदा में वृद्धि। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या : आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आप परिवारवालों की इच्छाएं पूरी करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

तुला : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपकी डेली रूटीन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बच्चे अपने प्रोजेक्ट के लिए आपसे हेल्प मांग सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके साथ चीज़ें बेहतर होगी।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपको कोई सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में आप लोगों के बीच चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है।

धनु : आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

मकर : इस राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिलने से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है। आप किसी काम को करने में पूरी उत्सुकता दिखाएंगे।

कुंभ : आप का दिन ताजगी से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।

मीन : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web