30 जनवरी 2023 का राशिफल: आज इन तीन राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल
 
30 जनवरी 2023 का राशिफल: आज इन तीन राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज कुछ धनधान्य से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप जीवन साथी के लिए कुछ नए आभूषण और वस्त्र भी लेकर आ सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी और भाइयों से जुड़ाव रहेगा। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन होने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वृषभ : आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको नये मौके और नये लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है, आपके करियर में बदलाव आएगा तथा प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आपके व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है, जो आपके आर्थिक स्तर को बेहतर बनाएगा। पदोन्नति के साथ नौकरी में परिवर्तन से आपके करियर में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी जॉब में चेंज संभव है, आपको बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकते है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें। 

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

कर्क : आज का दिन आपके लिए बहुत बेहतरीन रहेगा। आपका मन आज धार्मिक गतिविधियों की ओर विशेष रूप से आकर्षित होगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आपकी मेहनत से आपका हर काम सफलता पूर्वक संपन्न होगा। काम को आगे बढ़ाने में आपके पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। 

सिंह : आज आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र के लिए आप योजनाओं को बनाते नजर आएंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें  कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शासन में सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

कन्या : आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आप दोनों की रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है, नई नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर सफलता हासिल करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां

तुला : आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आप यदि व्यापार करते हैं, तो आपके द्वारा बनाई गई योजना कारगर साबित होगी, विदेशी व्यापार में लाभ होगा और अच्छा धन अर्जित करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा आज डिनर के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। 

वृश्चिक : आज दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। आपको आज कोई नया अवसर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक लाभ होगा।

धनु : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपको करियर में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी। यदि आप व्यापारी हैं और पहले किसी की साझेदारी में व्यापार किया है तो फिर से उनके साथ काम करने का अवसर मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ेगी। 

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

मकर : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कुंभ : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बर्ताव और सहयोग की भावना आपको सफलता दिलाएगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। आपका मनोबल ऊंचा होगा।  साझेदारी में व्यापार करने में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। निवेश से लाभ के योग बन रहें हैं। 

मीन : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे ओर लोगों को हैरान करेंगे। आपके साहस में पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कुछ सामूहिक गतिविधियों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपके किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगी। भाइयों और मित्रों का साथ होगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web