23 जनवरी 2023 का राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कुछ पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी उत्थान की तरफ जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वृषभ : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन ठीक है, और दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी जरूरी यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ सकती है। व्यापार आपका सही चलेगा।
मिथुन : आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे। प्रेम- संतान की स्थिति काफी अच्छी है।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
कर्क : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलेंगे व अच्छा समय उनके साथ गुजारेंगे। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। करियर के हिसाब से आज आपका दिन बहुत अच्छा है। आपको जॉब ज्वाइन करने के लिए लैटर आ सकता है जिससे आप बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे।
सिंह : आपकी साख व सम्मान बढेगी राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़ी संस्था से जुडकर अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। बुर्जगों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है।
कन्या : आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। आपके कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकते है जिससे घर में व्यस्तता का भाव रहेगा। आप कोई मंदिर जाकर अपना समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको मन की शांति मिलेगी। आपके कुटुम्बियों का सहयोग आपको मिलता रहेगा जिससे आपकी तकलीफें कम हो जाएंगी।
यह खबर भी पढ़ें: Love Story: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, तस्वीरों में देखें प्यार की दास्तां
तुला : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी कोई बहुत बड़ी डील पक्की हो जाएगी। छात्र आज अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सीनियर से बात करेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
वृश्चिक : आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। आपको किसी कानून संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए भी रहेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है।
धनु : आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। आपका खोया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है। आप कोई ऐसा काम करेंगे जिससे आपको शांति मिलेगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। आपको अपने सहयोगियों का साथ मिलने से अच्छा लाभ होगा। आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम- संतान की स्थिति सुधर चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
मकर : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी। आपको अपने मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप अपने परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए नयी खुशियाँ लेकर आया है। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों का कोई परिणाम आ सकता है। प्रेम- संतान की स्थिति अभी अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है जिसके चलते वह अपनी हायर एजुकेशन के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।
मीन : आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा। बेरोजगार लोगों के लिए नेटवर्किंग एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। फैमिली में बड़ों की सलाह से किया गया कार्य आपको अपार सफलता दिलाएगा। लाइफ पार्टनर आपके काम में हाथ बटाएगा जिससे आपके समय में बचत होगी। आय में आशातित बढ़ोतरी होगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप