8 सितम्बर 2022 का राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए क्या है आपका राशिफल

आज का राशिफल 

8 सितम्बर 2022 का राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए क्या है आपका राशिफल​​​​​​​

मेष राशि : आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। काम की जगह बदलने से ऊर्जा में थोड़ा बदलाव आ सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। 

वृष राशि : मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा, परन्तु किसी रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन राशि : आज आप हार्ड वर्क के साथ- साथ स्मार्ट वर्क पर भी ध्यान देंगे। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि : आज के दिन आपके तृतीय भाव में चंद्रमा संचार करेंगे। इसलिए साहस-पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी इस राशि के जो जातक साहसिक कार्य करते हैं उनको मुनाफा मिल सकता है। माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। 

यह खबर भी पढ़ें: इस मंदिर में लोग भगवान को चढ़ाते हैं घड़ियां, वजह जानकर आप भी रह जाएंगें हैरान

सिंह राशि : इस राशि के प्रापॉटी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं, आपसी तालमेल बना रहेगा। मित्रों के प्रभाव से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि : मानसिक रूप से आप सशक्त नजर आएंगे। व्यापार में कोई घाटा हुआ था तो आज उसको आप मुनाफे में बदल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर किसी दोस्त से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि : आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि : मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन लाभ पाने के कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन आपको मौकों को पहचानने की जरूरत होगी। परिवार के लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

यह खबर भी पढ़ें: बंदरों की वजह से यहां नहीं हो रही लड़कियों की शादी, बारात लाने से भी डरते हैं लोग

धनु राशि : बिजनेस के सिलसिले में आज आपका अच्छा व्यव्हार आपको लाभ दिलाएगा। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। घर में छोटी- सी पार्टी भी हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। 

मकर राशि : आज आप दोस्तों के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। मन में शान्ति रहेगी। परन्तु नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। 

कुंभ राशि : आप अपने दिन की शुरुआत गर्मजोशी से करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग हैं।

मीन राशि : मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर पर आप अपनी बोलने की प्रभावशाली से किसी को आकर्षित कर सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करते रहें। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web