3 सितम्बर 2022 का राशिफल : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन, जानने के लिए करें क्लिक 

आज का राशिफल

3 सितम्बर 2022 का राशिफल : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन, जानने के लिए करें क्लिक 

मेष : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल हों सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। 

वृषभ : आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। काफी समय से चली आ रही आर्थिक मंदी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। 

मिथुन : आज आप अपना समय परिवार के साथ बिताएंगे। मैकेनिकल इंजीनियर के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। रूका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। 

कर्क : आज आप काफी उत्साहित रहेंगे, कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे हर काम में सफलता मिलेंगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

सिंह : आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है। अतः आप मेहनत जारी रखिये। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है।

कन्‍या : आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा जिसकी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आर्थिक स्थितियां उलझ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य में निखार आएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है।

तुला : आज का दिन जीवन में नए बदलाव लायेगा। नई योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। आपका व्यापार आज अच्छा चलेगा। आप अपने रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। धन का आवक बढ़ेगा लेकिन धनहानि की भी आशंका है, यदि निवेश करेंगे तो। 

वृश्चिक : आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच और भरपूर आत्मविश्वास की वजह से कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

धनु : आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारीफ़ मिलेगी। डायबिटीज की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का मन बनायेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान बढ़िया, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा मध्‍यम समय रहेगा।

मकर : आज का दिन मौज मस्ती से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा जिससे आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। किंतु अति आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय न लें जो आगे चलकर परेशानी भरा रहे हैं। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 

कुंभ : व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। आपको आज जरूरत का सामान गिफ्ट मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है।

मीन : व्यक्तिगत जीवन में आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है किंतु आर्थिक जीवन में उन्नति प्राप्त होगी। विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगी धन लाभ की स्थिति बन रही है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान-व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web