मुख्यमंत्री की राजस्थान दिवस एवं रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

सीएम ने कहा कि साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान की गाथाएं राजस्थान के कण-कण में रची-बसी हैं।
 
मुख्यमंत्री की राजस्थान दिवस एवं रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान दिवस एवं रामनवमी पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान की गाथाएं राजस्थान के कण-कण में रची-बसी हैं। अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से राजस्थान की विश्व में एक विशिष्ट पहचान है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना से अब तक राजस्थान ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। विकास की प्रक्रिया को लगातार गति देते हुए हमारी सरकार प्रदेश को एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित कर रही है। गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से प्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध और खुशहाल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

मुख्यमंत्री की रामनवमी पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने सत्य, धर्म, त्याग और न्याय की राह पर चल कर जो आदर्श स्थापित किए, वे सभी के लिए अनुकरणीय हैं। इस पुनीत अवसर पर हम सब प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता एवं भाईचारा बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। 

यह खबर भी पढ़ें: 61 साल है उम्र, 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, 'प्लेबॉय किंग' के नाम से मशहूर

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इस पुनीत अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता बनाये रखने और देश एवं समाज की उन्नति में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web