मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों को नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र स्थापना पर शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र स्थापना (22 मार्च) पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
गहलोत ने कहा कि नवरात्र मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही आत्मशुद्धि का पर्व है। देवी दुर्गा के नौ रूप मातृ शक्ति की विविधता और महत्ता को दर्शाते हैं। यह पर्व हमें नारी शक्ति के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्नवान किया कि वे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के प्रति सम्मान रखने का संकल्प लें और सकारात्मक सोच के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप