दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से पार बह रही है, निचले इलाकों में फिर बाढ़ की आशंका

Yamuna Water Level : दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है।
नई दिल्ली। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर के चेतावनी बिंदु को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम छह बजे 204.94 मीटर पर पहुंच गया। रात 8:00 बजे तक जलस्तर 205.12 मीटर तक पर पहुंच गया। मौजूदा जलस्तर 205.39 मीटर यानी खतरे के निशान को पार कर गया है। आज सुबह भी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पार ही है।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर सुबह 9 बजे बढ़कर 75,000 क्यूसेक हो गई, जो 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक रही। सीडब्ल्यूसी के पांच दिवसीय बाढ़ पूर्वानुमान से पता चलता है कि बुधवार को जल स्तर 204.5 मीटर के चेतावनी स्तर को छू सकता है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. जलस्तर बढ़ सकता है लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
जुलाई में बाढ़ से मचा था हाहाकार
मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप