कौन सी फिल्म करने जा रहे हैं धोनी? उनका पुलिस ऑफिसर लुक देखकर फैन्स रह गए हैरान, यहां जानिए क्या हैं सच्चाई...

इस तस्वीर में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान धोनी पुलिस अफसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं। 
कौन सी फिल्म करने जा रहे हैं धोनी? उनका पुलिस ऑफिसर लुक देखकर फैन्स रह गए हैरान, यहां जानिए क्या हैं सच्चाई...

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज देते नजर आते हैं। इस बार भी धोनी ने अपने फैन्स को कुछ ऐसा ही सरप्राइज दिया है। दरअसल, धोनी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान धोनी पुलिस अफसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दरअसल, धोनी पुलिस अफसर नहीं बने हैं और न ही धोनी ने एक्टिंग में कदम रखा है। धोनी लगातार विज्ञापनों में नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। धोनी एक विज्ञापन में पुलिस अफसर बने हैं। इस विज्ञापन में धोनी का पुलिस अफसर के रूप में लुक जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी का ये नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। धोनी के इस नए लुक को फैन्स ने जमकर शेयर किया है। साथ ही फनी कमेंट्स भी किए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। धोनी को यह मानद पद नवंबर 2011 में एक इवेंट के दौरान दिया गया था। सेना में शामिल होने के बाद धोनी को वो सभी सुविधाएं मिल रही हैं जो एक आर्मी जवान को मिलती हैं। धोनी ने भारतीय टीम को 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप में जीत दिलाई थी। इसके सम्मान में धोनी को सेना में यह सम्मान मिला। 

यह खबर भी पढ़ें: नकली गन दिखा लड़की ने लाइव वीडियो बनाते हुए बैंक लूटा, लाखों रुपये लेकर हुई फुर्र!

धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। तब से, उन्हें केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते देखा गया है। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी अब आईपीएल 2023 सीजन में भी खेलते नजर आएंगे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web