Weather Update: उत्तरप्रदेश में कोहरा, पंजाब में बारिश के आसार; फिर गिर सकता है उत्तर भारत में तापमान

 
weather update

Weather Latest Update: पश्चिम विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और इससे लगे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल, पंजाब, चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।

 

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर मैदानी इलाकों में तेज धूप खिल रही है और दिन का तापमान सुधर रहा है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी अभी गई नहीं है। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में इस समय न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच चल रहा है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अभी उत्तर भारत में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा आठ फरवरी को फिर आ रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और इससे लगे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल, पंजाब, चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जबकि मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के मलाजखंड में पिछले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

IMD की तरफ से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अुसार, उत्तर प्रदेश में सुबह/शाम घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम असम और त्रिपुरा पर कोहरे की चादर नजर आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी भी कोहरा छाया हुआ है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक और बनी रह सकती है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web